फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Horrific road accident in Chitrakoot, dumper hits auto e-rickshaw, seven died and one is undergoing treatment

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के प्रयास में ऑटो की डंपर से भिड़ंत, सात की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 02 Apr 2024 07:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Apr 2024 07:20 AM IST
सार

Chitrakoot News: शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Horrific road accident in Chitrakoot, dumper hits auto e-rickshaw, seven died and one is undergoing treatment
chitrakoot road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे के सदर कोतवाली क्षेत्र के चकमाली के पास ओवरटेक के प्रयास में ऑटो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार आठ यात्रियों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भाई बहन व चचेरे भाई शामिल हैं। मारे गए लोगों में तीन कन्नौज, दो हमीरपुर व दो चित्रकूट के निवासी थे। हमीरपुर जिले के एक किशोर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ऑटो आठ सवारियों को लेकर निकला था। सदर कोतवाली अंतर्गत चकमाली के पास ऑटो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में स्पीड बढ़ा दी। इसी बीच बांदा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर से आमने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। ऑटो सवार सभी लोग क्षतिग्रस्त ऑटो में ही फंस गए।
विज्ञापन

 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाल उपेंद्र सिंह, सीतापुर चौकी प्रभारी गौरव त्रिपाठी फोर्स व तीन एंबुलेंस के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सवारियों को ऑटो से बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अनिरुद्ध, अखिलेश, धर्मेंद्र, निधि व अतर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर हालत में सुमित, निर्भय व सूरज को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां दोपहर में प्रयागराज में निर्भय व सूरज की भी मौत हो गई। घायल सुमित को उसके परिजनों के आग्रह पर प्रयागराज से कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
 

विज्ञापन



दर्शन-पूजन तो कोई इलाज कराने आया था
कन्नौज के गुरुसरायं निवासी अनिरुद्ध, उसका चचेरा भाई अखिलेश, तिर्वा कन्नौज निवासी अतर सिंह चित्रकूट में मंदिर में दर्शन पूजन करने आए थे। भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर निवासी धर्मेंद्र सोनी अपनी बहन निधि व दुकान के कर्मचारी सुमित साहू के साथ जानकीकुंड अस्पताल में इलाज कराने आए थे। इसके अलावा चित्रकूट के बेडी पुलिया कर्वी निवासी सूरज कुमार व नारायणपुर कर्वी निवासी निर्भय कुमार भी ऑटो में सवार थे।
 

इनकी गई जान
अनिरुद्ध, अखिलेश व अतर सिंह निवासी कन्नौज
धर्मेंद्र सोनी, निधि निवासी भरुआ सुमेरपुर-हमीरपुर
सूरज कुमार व निर्भय कुमार निवासी कर्वी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed