{"_id":"588c32954f1c1b380fcf60d8","slug":"horrible-accident-claimed-three-lives-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसे में कानपुर के तीन लोगों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसे में कानपुर के तीन लोगों समेत चार की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे ने चार की जानें लीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात गाजियाबाद में हुए एक भयानक हादसे में कानपुर के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ऑडी कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई थी। हादसे के बाद से कार का ड्राइवर फरार है।
सुरक्षा के लिए लगाए गए आगे के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे ऑडी में सवार दोनों लोगों की जान बच गई। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के पास ये हादसा हुआ। ऑडी कार और ऑटो में टक्कर काफी जोरदार हुई एक तरफ जहां ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं ऑडी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार से बरामद पेपर्स को देखकर पता चला है कि ऑडी कार सफदरजंग अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष रावत के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार का नंबर DL 11C A 3420 बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि इस गाडी में और कितने लोग सवार थे। पुलिस को शक है कि ये ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला हो सकता है। कार में से पानी की बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले हैं।
हादसे का शिकार कानपुर की रहने वाली रिंकू यादव थी। रिंकू नोएडा की एचसीएल कंपनी में काम करती थीं। वह यजुवेंद्र की ऑटो पर सवार होकर सहकर्मी विशाल और चचेरे भाई के साथ कहीं जा रही थीं। ऑटो में सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ऑडी कार में सवार लोगों की तलाश में लगी है।