फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hookah Bar misdeed case: Child commission members met Dr. couple

हुक्काबार में दुष्कर्म का मामला: डॉ दंपती से मिले बाल आयोग सदस्य, जल्द चार्जशीट दाखिल करने को दिए निर्देश

Thu, 16 Mar 2023 08:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Mar 2023 08:41 AM IST
विज्ञापन
Hookah Bar misdeed case: Child commission members met Dr. couple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर के बर्रा में कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की बेटी (16) से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई को बाल आयोग ने संज्ञान में लेकर बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। 

विज्ञापन

बैठक के दौरान बाल आयोग के सदस्य डॉ. प्रिय रंजन आशु ने पुलिस अधिकारियों जेल भेजे गए आरोपी विवेक सिंह ,फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर व पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए जल्द ही कोर्ट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए।  बैठक में नवाबगंज, बर्रा, नौबस्ता, बिधनू और जाजमऊ थाना प्रभारियों के साथ आबकारी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवाबगंज इंस्पेक्टर को लगाई फटकार
बाल आयोग की सदस्य ने नवाबगंज में छह महीने पहले हुई 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में चार्जशीट न लगाने पर नवाबगंज एसओ को कड़ी फटकार लगाई। एसओ ने कारण बताया कि विवेचक के छुट्टी पर होने के चलते जांच नहीं हो सकी। सदस्य ने तथ्यों के साथ जांच पूरी कर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ दंपती से की मुलाकात
बैठक समाप्त होने के बाद बाल आयोग सदस्य ने हैलट में डॉक्टर दंपत्ति से भी मुलाकात की। इसके साथ ही छात्रा का हाल जाना। उन्होंने डॉ दंपती हर संभव मदद देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्कूलों के पास न हो शराब की दुकानें
सर्किट हाउस में बैठक के दौरान डा. प्रिय रंजन आशु ने आबकारी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि इसको शहर के अंदर सुनिश्चित किया जाए कि स्कूलों के आसपास कहीं भी शराब की दुकानें न हो। इसका कड़ाई से पालन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed