फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hookah bar in Kanpur, action of showing off in nexus of police-administration

Kanpur: धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार, कब होगा इनपर वार, पुलिस-प्रशासन की शह पर दिखावे की होती है कार्रवाई

Thu, 01 Sep 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

कानपुर में खुलेआम हुक्का बार चल रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की सांठगांठ में इनपर सिर्फ दिखावे की कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
Hookah bar in Kanpur, action of showing off in nexus of police-administration
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहे हैं। खासकर युवाओं का अड्डा ये हुक्काबार बने हुए हैं। दिन हो या रात, हुक्का बार की रौनक कम नहीं होती। जिम्मेदार की शह पर ही अवैध कारोबार पनप रहा है। पुलिस-प्रशासन की शह पर शहर के पूरे शहर में हुक्का बार चल रहे हैं। नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बारों में हुक्का का धुआं उड़त रहता है।

विज्ञापन


नाबालिगों को परोसा जा रहा हुक्का 
हुक्का बारों में किशोर-किशारियों की संख्या भी कम नहीं है। बिना रोक-टोक उनको हुक्का परोसा जाता है। यह तब हो रहा है जब हुक्का बार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। खुलेआम अवैध धंधा जारी है। 
विज्ञापन


इन इलाकों में हुक्का बार की भरमार
वर्तमान में स्वरूपनगर, कोहना, गोविंद नगर, चकेरी, कल्याणपुर समेत मॉल रोड पर हुक्का बार की भरमार है। कैंट के एक बड़े होटल में भी हुक्का परोसा जाता है। इन थानों की पुलिस भी सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाई का अड्डा बने हुक्का बार
प्रत्येक थाने की पुलिस व संबंधित विभाग के अफसर को पता है कि हुक्का बार कहां कहां चल रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय इनको कमाई का जरिया बना रखा है। जानकारी के मुताबिक हर महीने थाने से लेकर अन्य जिम्मेदार अफसरों को एक मुश्त रकम पहुंचती है। इसलिए वह भी आंख बंद रखते हैं। 

एक बार ऐसा जो अफसरों को भाता है
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नामचीन क्लब बना हुआ है। वहां पर खुलेआम हुक्का परोसा जाता है। हैरत की बात ये है कि यह हुक्का बार कई अफसरों का अड्डा बना है। कुछ अधिकारी हर महीने दो तीन बार यहां जाते हैं। कुछ दिन पहले एक अफसर का तबादला हुआ था तो विदाई पार्टी यहीं हुई थी। एक तरफ पार्टी चल रही थी तो दूसरी तरफ हुक्के का अवैध कारोबार। यही वजह है कि हुक्का संचालकों को कानून का डर नहीं रहा है। 

हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। किसी भी सूरत में इसमें ढील नहीं दी जाएगी। अगर किसी की मिलीभगत है तो उन पर भी कार्रवाई होगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed