फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Honey Trap, Sanjog along with his girlfriend used to trap people through dating app, three arrested

हनी ट्रैप: संजोग गर्लफ्रैंड संग मिलकर डेटिंग एप से फंसाता था, होटल में बुलाकर वकील को फंसाया था, तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर ने हनी ट्रैप से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें युवती ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को पिछले माह होटल मिलने बुलाया था। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों में संजोग बीएससी पास, तो दूसरा आरोपी युवक पीएचडी का छात्र है। वहीं, युवती के इंस्टाग्राम पर 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

विज्ञापन
Honey Trap, Sanjog along with his girlfriend used to trap people through dating app, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कानपुर में डेटिंग एप के जरिये प्रयागराज के अधिवक्ता को हनी ट्रैप में फंसाकर उनकी कार लेकर फरार होने वाली एक युवती व दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। हरबंशमोहाल निवासी बीएससी पास संजोग जायसवाल ने अपनी गर्लफ्रैंड के माध्यम से वकील को झांसे में लिया था। कानपुर एक होटल में मिलने बुलाया और मौका पाकर उसकी कार लेकर भाग निकले। एवज में पांच लाख रुपये मांगे थे, नहीं मिलने पर कार बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन

इससे पहले किदवईनगर पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है कि कहीं और लोगों को तो नहीं निशाना बनाया। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि किदवईनगर पुलिस को रविवार को मुखबिरों से सूचना मिली कि काली रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी कार इलाके में घूम रही है। कार में सामने के शीशे पर हाईकोर्ट और पीछे एडवोकेट का स्टीकर लगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरगदिया तिराहे के पास गाड़ी रोक ली। गाड़ी चला रहे युवक ने अपना नाम संजोग जायसवाल निवासी हरबंशमोहाल बताया। वह बीएससी पास है। बगल में बैठे युवक ने अपना नाम सौरभदत्त त्रिपाठी निवासी नैनी प्रयागराज और पीछे बैठी लड़की ने तनु सिंह उर्फ नैन्सी खान उर्फ हर्षिता बताया। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखकर आओ होटल में सब ठीक है, लौटे तो कार समेत युवती गायब
पुलिस ने गाड़ी के चेचिस नंबर पर गाड़ी मालिक प्रयागराज निवासी अधिवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि डेटिंग एप से नैन्सी खान नामक लड़की से दोस्ती हुई थी। एक माह पहले उसने मिलने बुलाया। इसके बाद लड़की ने होटल चलने का दबाव बनाया। होटल पहुंचने पर लड़की ने कहा तुम अंदर जाकर देखकर आओ, कोई रिस्क तो नहीं है तब तक वह कार में है।

बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी
अंदर से जब वह लौटा तो लड़की कार समेत गायब थी। फोन भी बंद हो गया। पांच दिन पहले लड़की और उसके साथियों ने फोन पर कार के बदले पांच लाख रुपये मांगे और किदवईनगर बुलाया। बदनामी के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। जब आरोपी पकड़ गए, तो रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी, धोखाधड़ी, वसूली करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवक बोले- तनु है मास्टर माइंड
युवकों ने बताया कि लोगों को फंसाने के लिए नैन्सी ही साजिश रचती थी। इंस्टाग्राम एकाउंट में 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। वह डेंटिंग और फेसबुक एप में नैन्सी खान, तनु सिंह, हर्षिता सहित अन्य नामों से आईडी बनाए है। उसने ही पूरा प्लान बनाया और कहा तुम लोग बस होटल के पास से गाड़ी लेकर भाग निकलना। शिकार वह लेकर आएगी। आरोपी सौरभ पीएचडी का छात्र है।

ऐसे बनी तिकड़ी
इंस्टाग्राम एप के जरिये तनु की दोस्ती संजोग से हुई थी। होली में तनु सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गई थी, तब सौरभ ने नजदीकी अस्पताल में ड्रेसिंग कराई थी। इसके बाद उससे भी दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed