{"_id":"5f8d448e8ebc3e9bf733c13a","slug":"history-sheeter-ramdas-jailed-interrogation-of-three-colleagues-continues-confession-with-many-big-builders-and-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर रामदास को जेल, तीन साथियों से पूछताछ जारी, कई बड़े बिल्डरों और नेताओं से कबूली साठगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर रामदास को जेल, तीन साथियों से पूछताछ जारी, कई बड़े बिल्डरों और नेताओं से कबूली साठगांठ
Mon, 19 Oct 2020 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने खाली कराई थी जमीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बेचने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर रामदास को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने कई बड़े बिल्डरों, नेताओं और पुलिसकर्मियों के नाम उगले हैं। हिरासत में लिए गए हिस्ट्रीशीटर के तीन साथियों से पूछताछ जारी है।
गंगा कटरी में पुलिस शूटिंग रेंज समेत कई सरकारी विभागों की जमीनों पर कब्जा करने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामदास व उसके साथियों पर केस दर्ज किया था। नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार रात रामदास को रावतपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि रामदास को जेल भेजकर उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है। सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस के पास उसका एक ही नंबर था, दो अन्य नंबरों की भी जानकारी मिली। उनकी पड़ताल की जा रही है।
नेताओं की शरण में था रामदास
केस दर्ज होने के बाद रामदास फरार था। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित हुआ। सूत्रों के मुताबिक सीडीआर से पता चला है कि वह बचने के लिए कई नेताओं की शरण में गया था। एक-दो ने उसकी पैरवी भी की। यह बात उसने पूछताछ में भी कबूली है। सूत्रों के मुताबिक रामदास ने पूरी योजना के साथ गिरफ्तारी दी है।
कई पुलिसकर्मियों ने भी ली जमीन
सूत्रों के मुताबिक गंगा कटरी में कई पुलिसकर्मियों की जमीन पड़ी है। ये जमीनें रामदास के माध्यम से ही खरीदी गईं। रामदास ने भी पूछताछ में यह बात कबूली है। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।