फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   High speed dumper crushed two women on the highway in Hamirpur, died on the spot, police engaged in investigation

Hamirpur Road Accident: हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 13 Jul 2022 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 03:29 PM IST
सार

कानपुर-सागर हाईवे में सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पिता की मौत की खबर सुनकर मायके जा रहीं थीं।

विज्ञापन
High speed dumper crushed two women on the highway in Hamirpur, died on the spot, police engaged in investigation
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर कुछेछा चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे जा रही महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर पिता की मौत हो जाने पर कुछेछा निवासी सुशीला (50) पत्नी पालटुराम निषाद और राधारानी (55)  अयोध्या प्रसाद के साथ सड़क किनारे फुटपाथ  से जा रही थीं। इसी दौरान कानपुर से भरुआ सुमेरपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने महिलाओं को कुचल दिया।
विज्ञापन

 इसमें सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राधा रानी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे को दी जाने लगी है खूनी हाईवे की संज्ञा 
कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर से लेकर मौदहा तक घटनाएं बढ़ गई । शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब दुर्घटना न हो। बता दें कि इसी हाईवे पर 23 जून को मकराव के पास दस लोगों की मौत हो गई थी। हाईवे पर लंबे समय से डिवाइडर बनाने की मांग चल रही है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी हो चुके है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक सुध नहीं ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed