{"_id":"67e8231c1d2920af9701acc4","slug":"high-speed-car-hits-bjp-leader-s-brother-s-bike-he-dies-after-hitting-a-wall-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज रफ्तार कार ने मारी भाजपा नेता के भाई की बाइक में टक्कर, दीवार से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज रफ्तार कार ने मारी भाजपा नेता के भाई की बाइक में टक्कर, दीवार से टकराकर मौत
Sat, 29 Mar 2025 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:19 PM IST
सार
Kanpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना नजीराबाद थानाक्षेत्र के एनडी कॉलेज के पास हुई।
विज्ञापन
लकी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तंग गली में फर्राटा भर रही एक कार ने भाजपा नेता के भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बाइक समेत दीवार से जा टकराया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर पर गंभीर चोट लग गई। इस बीच चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सीसामऊ के द्वारिकापुरी बाजार निवासी संदीप पासवान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
उनके चार भाईयों अनिल, रंजीत, संदीप में लकी (30) सबसे छोटा था। वह फर्नीचर ठेकेदार था। संदीप ने बताया कि शुक्रवार देर शाम लकी बाइक से नजीराबाद थानाक्षेत्र में निजी काम से गया था। वापसी में एनडी कॉलेज वाली गली में पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि वह बाइक समेत सीधा दीवार में टकरा गया। हेलमेट न पहननने की वजह से दीवार में सिर टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पोस्टमाॅर्टम हाउस के बाहर काफी भीड़ रही। इंस्पेक्टर नजीराबाद राजकेसर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
लकी मौत की खबर से घर में मचा कोहराम
लकी के परिवार में मां मुन्नी, पत्नी शब्बो, बेटी लावन्या और पन्नती है। पिता कालीदीन का देहांत हो चुका है। हादसे में लकी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी गश खाकर गिर गई।