{"_id":"6ade71435f1a9a025401a126","slug":"high-court-committee-issues-summons-for-today-bar-and-lawyers-association-office-bearers-will-not-attend-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1693661-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईकोर्ट की कमेटी ने आज किया तलब, नहीं जाएंगे बार, लॉयर्स के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईकोर्ट की कमेटी ने आज किया तलब, नहीं जाएंगे बार, लॉयर्स के पदाधिकारी
विज्ञापन
कानपुर। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किया गया है लेकिन एक कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते पदाधिकारी लखनऊ नहीं जाएंगे। तलबी के लिए कोई दूसरी तारीख तय करने की मांग की गई है। यह जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा ने दी।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से हड़ताल या न्यायिक कार्य से विरत न रहने के अधिवक्ताओं को दिए गए आदेश के बावजूद कानपुर के अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया था। हाईकोर्ट की अनुशासन समिति ने बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों व महामंत्रियों को 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में तलब किया था। तलबी स्थगित कर दी गई थी। दोबारा सूचना भेजकर पदाधिकारियों को सोमवार को लखनऊ तलब किया गया था। महामंत्री ने बताया कि तलबी की सूचना जिला जज के माध्यम से ही मिली थी इसलिए उनके ही माध्यम से समिति को पत्र भेजकर तलबी के लिए अन्य तारीख तय करने की मांग की गई है।