फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hello I am the food inspector, I have received your complaint, I am coming to raid, read the matter

Food Department: हैलो! मैं फूड इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, सब सही करके रखना...छापेमारी करने आ रहा हूं, पढ़िए मामला

Thu, 19 Oct 2023 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

Kanpur News: फूड इंस्पेक्टर द्वारा आईजीआरएस की आख्या में लिखा है कि पाई गई कमियों के लिए खाद्य कारोबारी को कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही, 15 दिन का समय भी दिया गया है। सब सही होने बाद साहब फूड सैंपलिंग करेंगे।

विज्ञापन
hello I am the food inspector, I have received your complaint, I am coming to raid, read the matter
आख्य डॉक्यूमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो...... मैं फूड इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। आपके दुकान की शिकायत हो गई है...सब सही करके रखना। आज आपके यहां छापेमारी करने आ रहा हूं। यह कानपुर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यशैली है। विभाग फूड इंस्पेक्टर शिकायत पर आरोपित प्रतिष्ठान के मालिक को सूचना देकर पहुंचते हैं।  

विज्ञापन

विभाग की कारस्तानी यहीं तक नहीं रूकी। हद तो तब हो गई, जब झकरकटी बस अड्डे की कैंटीन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरन सिंह, अजीत कुमार सिंह और चित्रसेन ने आईजीआरएस की शिकायत में हास्यास्पद रिपोर्ट लगाकर कर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा कैंटीन में खराब खाना परोसे जाने और दुर्व्यवहार की शिकायत गई थी। इसमें फूड सैंपलिंग कराकर उचित कार्रवाई करने के लिए भी अपील की थी। फूड इंस्पेक्टर द्वारा आईजीआरएस की आख्या में लिखा है कि पाई गई कमियों के लिए खाद्य कारोबारी को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य अधिकारी की इस रिपोर्ट से कई सवाल उठते हैं
साथ ही, 15 दिन का समय भी दिया गया है। सब सही होने बाद साहब फूड सैंपलिंग करेंगे। खाद्य अधिकारी की इस रिपोर्ट से कई सवाल उठते है? क्या 15 दिन बाद सैंपलिंग कराई गई? सवाल ये भी है की जब किसी को बता कर सैंपलिंग करेंगे, तो ऐसे में सही जांच हो पाएगी। अब देखना है कि इन अधिकारियों की जांच होती है कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed