{"_id":"633d94fb2d806742594a5c4a","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-to-lucknow-for-27-hours-due-to-traffic-diversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Traffic News: हाईवे से 27 घंटे लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, कल सुबह से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Traffic News: हाईवे से 27 घंटे लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, कल सुबह से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
Wed, 05 Oct 2022 08:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:09 PM IST
सार
लखनऊ में होने जा भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन का निर्णय लिया है। इसके तहत हाईवे से 27 घंटे तक भारी वाहन लखनऊ नहीं जा सकेंगे। बता दें कि गुरुवार सुबह छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसके तहत कानपुर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन को बदरका चौराहा से मरहला चौराहा से गंगा बैराज से सफीपुर परियर होकर हरदोई जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा रायबरेली, सुल्तानपुर और बाराबंकी जाने वाले सभी भारी वाहन को आजाद मार्ग बदरका चौराहा से अचलगंज होते हुए उन्नाव-रायबरेली हाईवे से जाएंगे। वहीं, लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन को गदन खेड़ा चौराहा से अचलगंज की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
अजगैन से लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन को थाना गेट अजगैन तिराहा से हसनगंज की तरफ भेजा जाएगा। थाना असोहा द्वारा कालूखेड़ा से लखनऊ कानपुर हाईवे पर कोई भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।मौरावां कोतवाली द्वारा पुरवा व रायबरेली से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
बांगरमऊ से हरदोई और बांगरमऊ होकर उन्नाव की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कस्बा बांगरमऊ से तिराहा से डायवर्जन किया जाएगा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि डायवर्जन पूरी तरह प्रभावी रहेगा। डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।