{"_id":"614cdf5e8ebc3efac877e5d5","slug":"health-department-team-reached-sargaon-khurd-tested-27-patients-akbarpur-news-knp6540372133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगांव खुर्द पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 27 मरीजों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगांव खुर्द पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 27 मरीजों का किया परीक्षण
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। सरगांव खुर्द में गंदगी के चलते लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गांव में डेंगू संदिग्ध मरीज की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को कैंप लगाया। इस दौरान बुखार से पीड़ित 27 मरीजों का परीक्षण किया। दो रोगियों की डेंगू व आठ की मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिया गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को गुरुवार को सरगांव खुर्द गांव के अश्वनी (17) में डेंगू के लक्षण से बुखार आने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने फार्मासिस्ट अजीत कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अमित व संजय के साथ सरगांव पहुंचकर परिषदीय विद्यालय परिसर मेें स्वास्थ्य कैंप लगाया। दस दौरान 27 रोगियों का परीक्षण कराया।
जिसमें विक्रम सिंह व नीलम को बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया के संभावित लक्षण होने पर दोनों की किट से जांच की गई, जो निगेटिव रही। वहीं आठ मरीजों के रक्त का सैंपल लिया गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि गांव की गलियों में गंदगी है। जिससे बीमारी फैल रही है। ग्राम प्रधान को छिड़काव के लिए दवा सौंपी गई है।
विज्ञापन
बीडीओ को प्रधान व पंचायत सचिव की निगरानी में दवा के छिड़काव कराने के लिए पत्र भेजा गया है। ग्रामीणों को छत व घर में भरे पानी की सफाई के लिए कहा गया है। विद्यालयों में भी बच्चों को डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर से बचाव के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गई है।