फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head of union make strategies for Ram temple and Lok Sabha elections in kanpur

राम मंदिर और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने आएंगे संघ प्रमुख

Sat, 08 Dec 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Head of union make strategies for Ram temple and Lok Sabha elections in kanpur
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI

संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में राम मंदिर और लोकसभा चुनाव की रणनीति एक साथ अगले वर्ष जनवरी में कानपुर में बैठकर बनाएंगे। वह एक सप्ताह के प्रवास पर यहां 23 जनवरी से 1 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान वह संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्वयं सेवकों को भी दिशानिर्देश देंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी उनसे मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


जिस समय संघ प्रमुख महानगर में रहेंगे, उस समय उनके सामने कई महत्वपूर्ण बिंदु होंगे, जिनके ऊपर मंथन होगा। उनमें पहला बिंदु है देश के तीन प्रमुख राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव और उसके परिणाम से बना राजनीतिक और सामाजिक माहौल, दूसरा बिंदु होगा आगामी लोकसभा चुनाव, तीसरा और महत्वपूर्ण बिंदु होगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करना। 
विज्ञापन


जाहिर सी बात है कि यह तीनों बिंदु पूरे देश को प्रभावित करेंगे। ऐसे में संघ प्रमुख का यह प्रवास हर मायने में काफी महत्वपूर्ण है। संघ और भाजपा की कोर टीम और केंद्र व प्रदेश सरकार की मशीनरी का मुख्य केंद्र भी कानपुर होगा। हर लिहाज से साल के शुरुआत में कानपुर देश और दुनिया की नजर में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख का प्रवास कहां होगा, इसके लिए स्थान चयन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तीन स्थानों पर विचार किया जा रहा है। पहला बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, दूसरा बिठूर स्थित महाराणा प्रताप कालेज, तीसरा नारायणा इंजीनियरिंग कालेज।


चार प्रांतों के संघ पदाधिकारी जुटेंगे
संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास के दौरान पूर्वी उप्र से जुड़े संघ के चार प्रांतों गोरखपुर, काशी, अवध और कानपुर प्रांत के पदाधिकारी, स्वयं सेवक भी महानगर में प्रवास करेंग, जिसमें प्रमुख रूप में  क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह, गोरखपुर प्रांत प्रचारक मुकेश, काशी प्रांत प्रचारक रमेश, अवध प्रांत प्रचारक कौशल के अलावा कानपुर प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, सभी विभाग प्रमुख, सह प्रमुख के अलावा अन्य पदाधिकारी जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed