{"_id":"6a8cb89656035a7a8c0ee2d9","slug":"hbtus-offline-spot-counseling-on-august-31-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1629339-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचबीटीयू की ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचबीटीयू की ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त को
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीफार्मा की ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों को 30 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण और 2500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सभी पात्र अभ्यर्थियों को शताब्दी भवन, वेस्ट कैंपस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद दोपहर दो बजे से सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को उसी समय पूरा शैक्षणिक शुल्क जमा करना होगा। आंशिक शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीन एकेडमिक्स ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनके पास सीयूईटी यूजी-2026 का वैध स्कोर कार्ड है और जिन्हें पूर्व की काउंसलिंग में प्रवेश नहीं मिला है। जिन अभ्यर्थियों को पहले सीट नहीं मिली थी, वे भी पात्रता के अनुसार भाग ले सकते हैं। हालांकि, पहले से प्रवेश लेकर उसे वापस न लेने वाले अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। सीट आवंटन पूरी तरह सीयूईटी की मेरिट, आरक्षण नियमों और सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। केवल पंजीकरण या दस्तावेज सत्यापन से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र, 2500 रुपये की शुल्क रसीद, रैंक कार्ड, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), उत्तर प्रदेश निवास प्रमाणपत्र (जहां आवश्यक हो), गैप एफिडेविट तथा मेडिकल-दिव्यांग प्रमाणपत्र सहित सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित एक-एक फोटो प्रति साथ लानी होगी। विश्वविद्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी निर्धारित समय तक परिसर में उपस्थित रहें, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन और शुल्क जमा करने की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी।