फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU and IIT kanpur will prepare standards ranging of food and electronic items

एचबीटीयू और आईआईटी के रडार पर होंगे बाजार के हर उत्पाद, भारतीय मानक ब्यूरो ने किया ये अहम करार

Tue, 14 May 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
HBTU and IIT kanpur will prepare standards ranging of food and electronic items
एचबीटीयू-आईआईटी के रडार पर होंगे बाजार के हर उत्पाद - फोटो : अमर उजाला
बाजार में अक्सर अच्छे उत्पाद के नाम पर लोगों को खराब वस्तुएं, खाद्य पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि बेच दिए जाते हैं। अब इस पर रोक लगाने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के साथ मिलकर कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर के वैज्ञानिक भी काम करेंगे। इसके लिए सोमवार को बीआईएस ने दोनों संस्थानों से अलग-अलग समझौता किया है।
विज्ञापन


एचबीटीयू पहुंचीं बीआईएस की डायरेक्टर जनरल सूरीना राजन ने कुलपति प्रो. एनबी सिंह से समझौता पत्र हस्तांतरण किया। इसके मुताबिक एचबीटीयू के विशेषज्ञ बीआईएस के लिए तेल, पेंट, प्लास्टिक, लुब्रिकेंट, सुगंध, आवश्यक तेल, कुछ रक्षा उत्पादों (बुलेटप्रूफ जैकेट आदि) और फूड टेक्नोलॉजी के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानक निर्धारण का कार्य करेंगे। इन वस्तुओं की जांच करना और इसके लिए विकास परियोजनाएं शुरू करने का काम एचबीटीयू के विशेषज्ञ करेंगे।
विज्ञापन


बेहतर मानक के शोध के लिए भी बीआईएस के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी है। बीआईएस के विशेषज्ञ एचबीटीयू की विभिन्न प्रयोगशालाओं का प्रयोग भी कर पाएंगे। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला, प्रो. आरके त्रिवेदी, बीआईएस के डिप्टी डायरेक्टर आरके बजाज, प्रति कुलपति प्रो. करुणाकर सिंह, प्रो. रामनरेश त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी तौर पर मदद देगा आईआईटी
एचबीटीयू के बाद बीआईएस की डायरेक्टर जनरल सूरीना राजन अपनी टीम के साथ आईआईटी पहुंचीं। यहां उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर के साथ समझौते पत्र पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया। इसके मुताबिक आईआईटी के वैज्ञानिक तकनीकी तौर पर बीआईएस की मदद करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, मशीनरी आदि के मानक को बेहतर बनाने में साथ देंगे। बीआईएस के विशेषज्ञ आईआईटी के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रयोगशालाओं आदि का प्रयोग कर पाएंगे।

आईआईटी विशेषज्ञ बनाएंगे डिवाइस, सॉफ्टवेयर
आईआईटी के विशेषज्ञ विभिन्न वस्तुओं के मानक का परीक्षण करने के लिए तकनीक और मशीनें तैयार करेंगे। पेट्रोल, मशीनों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल आइटम आदि विभिन्न उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जांचने व परीक्षण करने के लिए डिवाइस व सॉफ्टवेयर का निर्माण करेंगे।

साइबर सिक्योरिटी भी कराएंगे मुहैया
बीआईएस को साइबर सिक्योरिटी देने का काम भी आईआईटी के विशेषज्ञ करेंगे। इसके अलावा दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से विभिन्न वस्तुओं के मानक निर्धारण और उसे लागू करने के तरीकों पर काम करेंगे।

एचबीटीयू-आईआईटी में बीआईएस को ये भी सुविधाएं
- दोनों संस्थानों में नियमित रूप से बीआईएस के लिए कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ बीआईएस के सलाहकार एक्सपर्ट के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे।
- दोनों संस्थान अपने यहां विभिन्न वस्तुओं के मानक को लेकर हो रहे रिसर्च कार्य, एकेडमिक जानकारियां बीआईएस से साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed