फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: When lover refused to marry in Panchayat, girl committed suicide

Hardoi: पंचायत में प्रेमी ने कर दिया शादी से इनकार तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी

Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में प्रेमी ने किशोरी से शादी की बात से इनकार कर दिया। इससे आहत किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Hardoi: When lover refused to marry in Panchayat, girl committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल में प्रेमी और उसके परिजनों ने किशोरी से शादी की बात से इनकार कर दिया। इससे आहत किशोरी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी एक युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में है। युवक अपने मामा-मामी के साथ रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। मंगलवार को किशोरी युवक के घर पहुंच गई और शादी की बात कहने लगी। इस पर दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में पंचायत की। भरी पंचायत में युवक, उसके मामा और मामी ने किशोरी से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना था कि युवक ने शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध भी बनाए थे। जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया तो किशोरी आहत होकर घर पहुंची और उसने जहर खा लिया। इसका पता चलने पर परिजन उसे लेकर बेहटा गोकुल थाने गए तो पुलिस ने उसे टोडरपुर सीएचसी उपचार के लिए भेज दिया।

 

यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed