{"_id":"6686abda80a99847590f0226","slug":"hardoi-uncle-going-to-nephew-s-tilak-ceremony-dies-in-an-accident-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: भतीजे के तिलक में जा रहे फूफा की दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: भतीजे के तिलक में जा रहे फूफा की दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 04 Jul 2024 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:35 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भतीजे (साले के पुत्र) के तिलक में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर निवासी गोविंद (52) लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ही पुष्पताली गांव में है।
बुधवार रात वह अपने साले राम सेवक के पुत्र रमेश के तिलक में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर पुष्पताली मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गोविंद को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सदरप्यारी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।