{"_id":"64a56aa8bfb3ba9f990fa663","slug":"hardoi-tractor-collided-with-bike-one-died-one-injured-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल
Wed, 05 Jul 2023 06:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:37 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर लगी चोट जानलेवा बन गई।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के छितरामऊ निवासी शिवम (19) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह ही वह दिल्ली से वापस अपने घर आया था। दोपहर बाद गांव निवासी दोस्त सौरभ (15) पुत्र गुड्डू के साथ बाइक से सांडी जा रहा था। हरदोई-सांडी मार्ग पर पक्षी विहार पुलिया के पास सांडी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग दोनों को स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। सौरभ का प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।