फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Three people, including an elderly woman, beaten for stopping verbal abuse; elderly woman dies

Hardoi: गाली गलौज करने से रोकने पर वृद्धा समेत तीन को पीटा, वृद्धा की मौत

Mon, 27 Jul 2026 06:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर में हुई। दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi: Three people, including an elderly woman, beaten for stopping verbal abuse; elderly woman dies
रामदेई की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर में शराब के नशे में गाली गलौज करने से रोकने पर दो लोगों ने वृद्धा को उसकी बेटी और नातिन समेत पीट दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान सोमवार को एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के दामाद की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अलावलपुर निवासी सुशील कुमार खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने मकान के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव निवासी मुकेश और मेवालाल शराब के नशे में वहां आ गए। आरोपी गालियां देने लगे। लक्ष्मी ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने लक्ष्मी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर निकली लक्ष्मी की मां रामदेई (70) और बेटी पूजा पर भी आरोपियों ने लाठी से हमला कर दिया। घटना में रामदेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

यहां सोमवार सुबह दस बजे उपचार के दौरान रामदेई ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलने पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के परिवार में विवाहित पुत्री लक्ष्मी है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मृतका के दामाद की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश और मेवालाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed