{"_id":"660d62be5f9d3263ce03ce0c","slug":"hardoi-three-including-father-and-daughter-died-in-collision-with-dcm-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, वाहन चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, वाहन चालक फरार
Wed, 03 Apr 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:44 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बिलखतीं मृतक की पत्नी गुड्डी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में बेटे के मुंडन का निमंत्रण देने बेटी के साथ ससुराल गए बाइक सवार को साली समेत वापस घर आते समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर के मजरा सिरकिटिया निवासी नीरज (26) मजदूरी करता था। उसके एक साल के पुत्र का मुंडन 10 अप्रैल को होना है। उसी दिन रात में दावत भी होनी थी। इसका निमंत्रण देने के लिए नीरज अपनी बेटी शबानी (4) के साथ अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के नवलपुर गया था। निमंत्रण देने के बाद शाम को वापस गांव जाने के लिए निकल रहा था। उसकी साली जूली (12) ने भी साथ चलकर घरेलू कार्याें में मदद करने की बात कही तो नीरज ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
शाम को एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों गांव जा रहे थे। हरदोई पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बरगावां गांव के सामने पिहानी की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिरे और इसी बीच डीसीएम ने इन्हें रौंद दिया। बरगावां निवासी अनुज ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा पर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। नीरज के परिवार में पत्नी गुड्डी और एक साल का पुत्र है। उधर दूसरी ओर घटना की जानकारी पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि तीनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।