फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Teenager Killed in Collision with Roadways Bus; Family Plunged into Grief

Hardoi: रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 21 Apr 2026 05:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 21 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Teenager Killed in Collision with Roadways Bus; Family Plunged into Grief
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव कटरा मार्ग पर मंगलवार सुबह कस्बे में रोडवेज बस की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को बस समेत पकड़ लिया। सवायजपुर निवासी सोनपाल का पुत्र विजय (16) कक्षा आठ का छात्र था लेकिन लइया-चना की फेरी लगाकर बेचता था। सोनपाल ने बताया कि विजय काे हरदोई से लइया-चना खरीदने जाना था। इसके लिए मंगलवार सुबह घर से निकला था।

विज्ञापन


कस्बे के बस अड्डे से उसे प्राइवेट बस पकड़नी थी। बस अड्डे की तरफ जाते समय सुबह लगभग 8:30 बजे विजय को फर्रुखाबाद की तरफ से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही विजय की मौत हो गई। जानकारी पर मौके पर भीड़ लग गई। कुछ ही देर में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक उमरिया कला निवासी राम किशोर को हिरासत में लिया गया है। पिता से शिकायत लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed