{"_id":"5b6b1eb54f1c1bb15c8b71b6","slug":"hardoi-swadhar-greh-seal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः स्वाधार गृह सील, अधीक्षक आरती गिरफ्तार, संचालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः स्वाधार गृह सील, अधीक्षक आरती गिरफ्तार, संचालक की तलाश जारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अधीक्षक आरती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कस्बे के कृष्णानगर में संचालित स्वाधार गृह की अधीक्षक को फर्जीवाड़े और जालसाजी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। स्वाधार गृह को तहसीलदार संडीला की मौजूदगी में सील कर दिया गया। फरार संचालक की तलाश जारी है।
आयशा ग्रामोद्योग संस्थान कृष्णानगर में स्वाधार गृह का संचालन कर रहा था। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां अभिलेखों में 21 महिलाओं के नाम-पते दर्ज होने और उनके स्वाधार गृह में रहने का उल्लेख था। लेकिन मौके पर सिर्फ दो महिलाएं ही मिली थीं। डीएम ने इसे फर्जीवाड़ा कर सरकारी अनुदान हड़पने का मामला माना था।

संचालक और अधीक्षक विरुद्ध जालसाजी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
स्वाधार गृह सील करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उनके निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को बेनीगंज कोतवाली में आयशा ग्रामोद्योग संस्थान के संचालक मोहम्मद रजी और अधीक्षक आरती के विरुद्ध जालसाजी और फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को तहसीलदार संडीला पंकज सक्सेना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह और बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज स्वाधार गृह पहुंचे।
मौके से अधीक्षक आरती देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह निवासी अशराफ टोला बेनीगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा स्वाधार गृह को सील भी कर दिया गया है। यहां रह रहीं दो महिलाओं में से एक को उसके परिवार और दूसरी को गोरखपुर के नारी निकेतन भेज दिया गया है।