फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Supervisor of sugarcane mill died in a road accident

Hardoi: सड़क हादसे में गन्ना मिल के सुपरवाइजर की मौत, होली की खुशियां मातम में बदली

Wed, 08 Mar 2023 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Supervisor of sugarcane mill died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में सड़क हादसे में डीएससीएल चीनी मिल हरियावा के सुपरवाइजर की बुधवार को मौत हो हई। सूचना मिलते ही होली की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएससीएल मिल हरियावा के मझिया लेहना, बखरिया काशी खेड़ा क्षेत्र के गन्ना सुपरवाइजर पद पर तैनात अरुण कुमार सिंह तोमर निवासी रामापुर पसिगवा लखीमपुर की सल्लिया रोड गोरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि किसी चार पहिया वाहन ने बाइक सवार सुपरवाइजर अरुण कुमार सिंह तोमर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गड्ढे में जा गिरे और मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंचे अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed