{"_id":"672a279bc64b6416ae0a8c99","slug":"hardoi-sp-suspended-seven-people-including-four-inspectors-within-three-hours-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: एसपी ने तीन घंटे के अंदर चार निरीक्षकों समेत सात को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: एसपी ने तीन घंटे के अंदर चार निरीक्षकों समेत सात को किया निलंबित
Tue, 05 Nov 2024 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:48 PM IST
सार
Hardoi News: आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एसपी ने मल्लावां कोतवाल और राघौपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वहीं अन्य मामलों में पांच और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने महज तीन घंटे के अंदर अलग-अलग कारणों से जनपद में तैनात चार निरीक्षकों और तीन उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनमें मल्लावां के कोतवाल और राघौपुर के चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। सोमवार को राघौपुर चौकी के प्रसाधन कक्ष में एक महिला के साथ दो लोगों का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में मल्लावां कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित हुए हैं। कासिमपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को मल्लावां की जिम्मेदारी दी गई है।
मल्लावां कोतवाली की राघौपुर में पुलिस चौकी है। इसी पुलिस चौकी के प्रसाधन कक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में एक महिला के साथ दो लोग अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से सोमवार को ही कराई थी। देर रात आख्या मिलने के बाद करीब 12 बजे मल्लावां के कोतवाल अनिल कुमार सैनी और राघौपुर के चौकी प्रभारी संजय राय को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह को सौंपी है।

देर रात ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में कर्मचारियों की गणना कराई। इस दौरान बिना अनुमति के गैरहाजिर मिलने पर निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा, रमेश चंद्र पांडेय, राकेश यादव और उपनिरीक्षक रामराज यादव व प्रेम पाल को भी निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाईयाें से खलबली है। एसपी ने बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी कर्तव्यों के विरुद्ध उदासीनता न बरते। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिहानी के अतिरिक्त निरीक्षक, बेनीगंज का सिपाही लाइन हाजिर
एसपी नीरज कुमार जादौन ने पिहानी कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक हाकिम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बेनीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही अनुज प्रताप सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर उसे भी लाइन हाजिर कर दिया है। वीडियो में अनुज एक दुकान पर बैठा नजर आ रहा है। दुकान पर बैठने को लेकर ही आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही के खिलाफ जांच सीओ हरियावां संतोष सिंह को दी गई है।