{"_id":"62c271f1327cf51da8160d75","slug":"hardoi-road-accident-death-of-two-cousins","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Road Accident: बेकाबू बाइक खंती में गिरी, दो चचेरे भाइयों की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Road Accident: बेकाबू बाइक खंती में गिरी, दो चचेरे भाइयों की मौत, बहनोई घायल
Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में टेनी मार्ग पर रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में दो चचेरे भाई व बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने चचेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
टड़ियावा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी दलगंजन (19) चचेरी भांजी की दवा लेने बाइक से टड़ियावां गया था। साथ में चचेरा भाई मिथुन (22) व फर्रुखाबाद निवासी बहनोई धीरू (25) भी था। देर रात तीनों दवा लेकर वापस जा रहे थे। बाइक मिथुन चला रहा था। रास्ते में टेनी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा मिथुन हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दलगंजन व मिथुन को मृत घोषित कर दिया। धीरू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।