Hardoi: किशोरी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने में प्रेमी समेत छह पर रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के बेहटागोकुल में भरी पंचायत में प्रेमी और उसके मामा-मामी के शादी से इनकार करने पर किशोरी के खुदकुशी कर लेने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमी, माता-पिता और मामा समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) का प्रेम-प्रसंग सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी अतुल कुमार के साथ कई वर्ष से चल रहा था। युवक अपने मामा-मामी के साथ ननिहाल में रहता है। ननिहाल किशोरी के गांव में ही है। मंगलवार को किशोरी अपने प्रेमी के घर गई थी और शादी करने की बात कही थी। इसके बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन भरी पंचायत में प्रेमी और उसके मामा-मामी ने किशोरी के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था।
इससे आहत किशोरी ने अपने घर जाकर जहर खा लिया था। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से उसे टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बुधवार शाम किशोरी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पूरे मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर सांडी थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी अतुल कुमार, उसके पिता अशोक कुमार, मां सुमन और मामा देवेंद्र व परिवार की ही किरन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।