फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Report of assault and loot on 11 including inspector and constables

Hardoi: दरोगा व सिपाहियों समेत 11 पर मारपीट और लूट की रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 19 Nov 2022 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Report of assault and loot on 11 including inspector and constables
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जहानीखेड़ा चौकी के तत्कालीन प्रभारी व छह सिपाहियों समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। महमूदपुर सरैयां गांव निवासी सत्तार अली ने न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि 13 जून 2021 को उसके पिता ने गांव के शमीमुल, सद्दीक, फहीम व जोहर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


इस पर विपक्षी उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे। आरोप है कि 18 जून 2021 को वह सराफ से उधार लिए 44 हजार रुपये देने जहानीखेड़ा जा रहा था। चौकी के सामने तत्कालीन चौकी प्रभारी रामकेवल तिवारी, सिपाही वीर सिंह, मनोज कुमार, अंकुर चौधरी, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा व राम स्वदेश और विपक्षी शमीमुल, सद्दीक, फहीम, जोहर ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


उसकी लात घूसों से पिटाई करके 44 हजार रुपये, एक अंगूठी लूट ली। उसे पूरी रात हवालात में बंद रखा। इसके बाद सुलह करने की धमकी देकर छोड़ दिया था। उसने प्रभारी निरीक्षक से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी मदद नहीं की गई। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर सभी के खिलाफ कोतवाली में लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed