{"_id":"5dbda4cb8ebc3e01376ab73a","slug":"hardoi-police-gets-huge-success-caught-the-prize-of-25-thousand-crooks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश
Sat, 02 Nov 2019 09:21 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ममनून
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी पर पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा निवासी ममनून उर्फ गुलई पुत्र अयूब बेहद शातिर बदमाश है। 24 अक्तूबर 2018 से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को सर्विलांस सेल और मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ममनून किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

शनिवार रात उसके हरदोई पहुंचने की सूचना भी पुलिस को मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रंधा सिंह की टीम को भी अलर्ट कर दिया। गश्त के दौरान शाम साढ़े सात बजे सीतापुर रोड पर बंजर बाबा चौराहे के निकट क्राइम ब्रांच ने ममनून को गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से एक बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि ममनून पर पिहानी कोतवाली में दो, शाहाबाद कोतवाली में चार, मझिला थाने में दो, टड़ियावां, माधौगंज और बेहटागोकुल थाने में एक-एक मामला दर्ज है। लखीमपुर खीरी के पसिगवां में दो, फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाने में दो और शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाने में एक मामला दर्ज है। अधिकांश मामले डकैती, लूट, जानलेवा हमला और बलवा के हैं।