फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi News: Woman from Andhra Pradesh defrauded of ₹98,000 under the pretext of a job

Hardoi News: नौकरी का झांसा देकर आंध्र प्रदेश की महिला से 98 हजार रुपये की ठगी

Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र के युवक ने साइबर फ्राड के जरिए महिला से ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi News: Woman from Andhra Pradesh defrauded of ₹98,000 under the pretext of a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी का झांसा देकर आंध्र प्रदेश की एक महिला को ठगने के मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति की रहने वाली एक महिला से साइबर फ्रॉड कर 98 हजार रुपये ऐंठ लिए। प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद पाली पुलिस ने आरोपी और साथी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक व साइबर सेल प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों की शिकायतें प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज होती हैं। इसी पोर्टल के जरिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित भार्गव एक्सोटिक नायडू अपार्टमेंट निवासी रीमा मौर्य की शिकायत पुलिस को मिली। पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक मोबाइल नंबर का उल्लेख किया, जिसके आधार पर साइबर सेल ने मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया। मोबाइल नंबर की बारीकी से जांच की, तो उसकी लोकेशन और सिम कार्ड पाली थाना क्षेत्र के शिवनगर दघेला निवासी अंकित के नाम पर दर्ज पाया गया।
विज्ञापन

जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी अंकित ने रीमा मौर्य से संपर्क कर उससे वॉट्सऐप के जरिए पीड़िता को नौकरी का ऑफर देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 98,000 रुपये की ठगी की है। अंकित के मोबाइल की तकनीकी जांच में भी पीड़िता से की गई बातचीत और धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत बरामद हुए। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ साइबर फ्रॉड की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed