{"_id":"62c520f5c6958d5a0c6c0008","slug":"hardoi-news-water-entered-the-village-due-to-minor-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: माइनर कटने से गांव में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, सड़कें हुईं लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: माइनर कटने से गांव में घुसा पानी, सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, सड़कें हुईं लबालब
Wed, 06 Jul 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:16 AM IST
सार
हरदोई जिले में कटी माइनर नहीं बांधी गई, जिससे माइनर लगातार तबाही मचाए है। फसलों को बर्बाद करने के साथ ही पानी याबी गांव में घुसने लगा है। गांव की सड़कें और गलियारे पानी से भरे हुए हैं।
विज्ञापन
Hardoi: गांव में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र के जाजूपारा गांव में नहर माइनर कटने से सैकड़ों बीघा केले और गन्ने की फसल डूब गई है। पानी का रुख अब गांव की ओर है। गांव में पानी पहुंचने से सड़कें लबालब हो गई हैं और राहगीरों के लिए दुश्वारी बनने लगी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों फुजैल खां, प्रदीप कुमार, मोहम्मद शफी, फय्याज, नसीम, आलमगीर, कबीर, वसीउल्लाह आदि ने बताया कि गांव में तीन दिन पहले पश्चिम बब्बन के बाग के पास से शारदा नहर की जाजूपारा माइनर कट गई थी, जिससे पानी आसपास के खेतों में जाने लगा था।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पतरोल को सूचना दिए जाने के बावजूद कटी माइनर नहीं बांधी गई, जिससे माइनर लगातार तबाही मचाए है। फसलों को बर्बाद करने के साथ ही पानी याबी गांव में घुसने लगा है। गांव की सड़कें और गलियारे पानी से भरे हुए हैं। लोगों ने तत्काल माइनर बंद कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान फरीद खां ने बताया कि नहर विभाग के कर्मचारियों को लगातार सूचना दी जा रही है लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी रोकथाम करने नहीं पहुंचा है, जिससे गांव की तबाही लगातार जारी है।
विज्ञापन