फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Murder, Young man killed in transaction dispute, four including his parents in critical condition

Hardoi Murder: लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या, माता-पिता समेत चार की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Sun, 30 Jun 2024 11:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

Hardoi News: पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, माता-पिता समेत चार की हालत गंभीर है, जिन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hardoi Murder, Young man killed in transaction dispute, four including his parents in critical condition
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लेनदेन के विवाद में पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में एक मकान पर धावा बोलकर जमकर मारपीट और फायरिंग की गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता, गर्भवती बहन और बहनोई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

चारों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। खेमपुर निवासी देव कुमार उर्फ छोटे राजपूत पाली थाने में चौकीदार है। इसी गांव का अबरार भी पाली थाने में चौकीदार है। लगभग दस माह पहले छोटे राजपूत के बेटे अमन  राजपूत (22) ने कई बार में एक लाख रुपये अबरार के बेटे रिजवान को उधार दिए थे।

विज्ञापन

पिछले कुछ माह से अमन रुपये वापस मांग रहा था। यह बात रिजवान को नागवार गुजर रही थी। बीती 15 जून को इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, तो पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। शनिवार रात लगभग नौ बजे अबरार, उसके पुत्र रिजवान, इश्तियाक और रहमान समेत दस -बारह लोगों ने छोटे राजपूत के घर पर धावा बोल दिया।

फायरिंग करने के साथ ही रॉड से भी हमला किया
मकान में नीचे सो रहे छोटे राजपूत, उसकी पत्नी दयावती उर्फ गुड्डी, गर्भवती बेटी पूजा और पूजा का पति शाहजहांपुर के अल्हागंज निवासी राजवीर हमलावरों के निशान पर आ गए। इसी बीच रिजवान छत पर पहुंच गया और अमन राजपूत पर तमंचे से फायरिंग करने के साथ ही रॉड से भी हमला कर दिया।

विज्ञापन

पांचों को लखनऊ रेफर कर दिया गया
गंभीर हालत में सभी को शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए पांचों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। एसपी केसी गोस्वामी और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed