{"_id":"621f1f364ceefd66fb4a8bb2","slug":"hardoi-income-tax-raids-on-six-locations-of-awasthi-zarda-bhandar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पान मसाला कारोबारी के छह ठिकानों पर छापा, आयकर विभाग की सात टीमें कर रहीं पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पान मसाला कारोबारी के छह ठिकानों पर छापा, आयकर विभाग की सात टीमें कर रहीं पड़ताल
Wed, 02 Mar 2022 01:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:10 PM IST
सार
बुधवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ व स्थानीय आयकर विभाग की टीम के करीब सौ सदस्य लगभग 40 गाड़ियों से पहुंचे थे। इसके बाद अवस्थी जर्दा भंडार के मालिक के घर, गेस्ट हाउस व दुकान पर छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के बड़े पान मसाला कारोबारी सुधीर अवस्थी के घर, कार्यालय, गेस्ट हाउस समेत छह ठिकानों पर छापा मारा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई पड़ताल देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
कारोबार से जुड़े दस्तावेज एवं संपत्तियों की जानकारी टीमें खंगाल रही हैं। बताया है कि विभाग की पांच से सात टीमें एक साथ आई हैं। लखनऊ से आई टीम ने स्थानीय अफसरों को भी छापे की जानकारी नहीं दी है। नघेटा रोड निवासी सुधीर अवस्थी की अवस्थी जर्दा भंडार नाम से फर्म है।
विज्ञापन
वह जर्दा और पान मसाले का कारोबार करते हैं। कारोबारी के आवास, कार्यालय एवं नघेटा रोड पर ही स्थित गेस्ट हाउस पर सात टीमों ने एक साथ जांच पड़ताल शुरू की। इस कार्रवाई को लोग कन्नौज से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि देर शाम तक विभाग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल टीमों की ओर से जांच जारी है।
विज्ञापन