फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Husband cuts wifes braid with a sickle dowry harassment report filed on father in laws complaint

Hardoi: ससुराल में पति ने बांके से काटी पत्नी की चोटी, ससुर की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 09:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 09:07 PM IST
सार

Hardoi News: सांडी कोतवाली क्षेत्र में ससुराल में पति ने पत्नी की चोटी बांके से काट दी। उत्पीड़न के कारण पत्नी मायके में रह रही थी। ससुर की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Hardoi Husband cuts wifes braid with a sickle dowry harassment report filed on father in laws complaint
पति ने पत्नी की चोटी बांके से काटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे पति ने बांके से उसकी चोटी काट ली। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। नगर के सरॉय मुल्लागंज निवासी राधाक़ृष्ण ने बताया कि बेटी सुमन के शादी एक साल पहले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जुग्गापुरवा निवासी रामप्रताप के साथ की थी।

विज्ञापन

शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में फ्रीज और कूलर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन सुमन के साथ मारपीट करते थे। इसका पता चलने पर राधाकृष्ण अपनी बेटी सुमन को मायके ले आया था। राम प्रताप शुक्रवार की दोपहर 12 बजे राधाकृष्ण के घर पहुंचा।

विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज
आरोप है कि सुमन के साथ गाली गलौज कर हाथापाई की। इसी दौरान वहीं रखा बांका उठाकर सुमन की चोटी का दी। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। चोटी काटे जाने की बात संज्ञान में नहीं है। इस बिंदु पर भी जांच करा ली लाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed