{"_id":"6706c6ae63e7c76fe70a5ea6","slug":"hardoi-history-sheeter-killed-father-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: हिस्ट्रीशीटर ने पिता को मौत के घाट उतारा, इस बात से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: हिस्ट्रीशीटर ने पिता को मौत के घाट उतारा, इस बात से था नाराज
Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:41 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता की फटकार से नाराज बेटे ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटा हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
सुनील की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के भट्टापुरवा निवासी सुनील (52) उन्नाव बस अड्डे के पास छोला भटूरा का ठेला लगाते हैं। बुधवार रात लगभग 10:15 बजे वह वापस घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद पुत्र कुलदीप गुप्ता उर्फ कुल्ली नशे में घर आया। सुनील ने शराब पर नाराजगी जताई और फटकार लगाई। इससे नाराज कुलदीप पिता सुनील से उलझ गया। विवाद के दौरान कुलदीप ने घर के बाहर पड़ी ईंट उठाकर सुनील के सिर पर मार दी, जिससे सुनील वहीं गिर गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सुनील को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कुलदीप ने पिता की हत्या सिर पर ईंट मारकर की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है कुलदीप
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया हत्यारोपी कुलदीप हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उसे कुछ समय पहले जिला बदर भी किया गया था।