फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Haryana police locked inside a roadside eatery millionaire conman escapes arrested five hours later

Hardoi: हरियाणा पुलिस को ढाबे में किया बंद, फरार हुआ करोड़पति ठग…पांच घंटे बाद गिरफ्तार, रिपोर्ट भी दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई में हरियाणा पुलिस की टीम को ढाबे के कमरे में बंद कर फरार हुए 1.12 करोड़ की ठगी के आरोपी मंजीत महतो को बिलग्राम पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Hardoi Haryana police locked inside a roadside eatery millionaire conman escapes arrested five hours later
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरियाणा की पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में बंद कर एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का आरोपी भाग निकला। घटना का पता चलने पर बिलग्राम कोतवाली पुलिस के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का पता चल के लगभग पांच घंटे बाद आरोपी को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। चरखरी दादरी के रोहतक रोड निवासी देवेंद्र सिंह ने बीती 12 दिसंबर को चरखी दादरी के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसमें बताया था कि शेयर मार्केट में रुपये लगवाने के नाम पर उसके साथ 1.12 करोड़ रुपये की ठगी हो गई है। साइबर थाने की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जनपद के उन्नति रेजिडेंसी कृष्णा कांप्लेक्स भिवांडी निवासी मनजीत महतो को हरियाणा के साइबर थाने की टीम ने हिरासत मेंं ले लिया। साइबर थानाध्यक्ष संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मनजीत को लेकर उसके एक साथी को पकड़ने रायबरेली से बहादुनगर जा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया
दावा है कि शुक्रवार आधीरात के बाद वह लोग बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव कटरा मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर रुके। यहां खाना खाने के बाद टीम और आरेापी ढाबे के एक कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच आरोपी मंजीत ने पुलिस टीम को ढाबे के कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। टीम ने इसकी जानकारी बिलग्राम कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को दी।

विज्ञापन

अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई
अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, बिलग्राम कोतवाल अरविंद राय आदि को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया। लगभग पांच घंटे बाद मंजीत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि मंजीत को गंगा एक्सप्रेस-वे के पास बेहटी खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बिलग्राम कोतवाली में अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed