{"_id":"6a79ef92c4b217dd77030b00","slug":"hardoi-fraud-fir-registered-against-three-individuals-including-the-ghaziabad-arto-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गाजियाबाद के एआरटीओ समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गाजियाबाद के एआरटीओ समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी, पढ़ें पूरा मामला
Mon, 10 Aug 2026 09:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:04 PM IST
सार
राम सेवक की जगह उसकी फर्जी फोटो लगाकर और गलत व्यक्ति को खड़ा कर ट्रैक्टर अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर और सहायक कृषि उपकरण अपने नाम करा लेने के आरोप में विवाहिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता के परिवार के ही दो लोगों के साथ ही तत्कालीन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। तत्कालीन उप संभागीय अधिकारी इन दिनों इसी पद पर गाजियाबाद में तैनात हैं।
हरियावां थाना क्षेत्र के बीहट नेवादा निवासी अंशू पाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनका मायका बघौली थाना क्षेत्र के गड़रियनखेड़ा में है। दावा है कि उनके पिता राम सेवक पाल के नाम ट्रैक्टर और सहायक उपकरण थे। आरोप है कि परिवार के ही मूलचंद्र और राम नरेश ने तत्कालीन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सुदीप कुमार से मिली भगत कर ट्रैक्टर का पंजीकरण अपने नाम करा लिया। पूरा खेल राम सेवक की मौत के बाद रचे जाने का आरोप है।
आरोप है कि राम सेवक की जगह उसकी फर्जी फोटो लगाकर और गलत व्यक्ति को खड़ा कर ट्रैक्टर अपने नाम करा लिया गया। अंशू पाल की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एंटी फ्रॉड सेल से पूरे मामले की जांच कराई। प्राथमिक जांच में मामला सही मिलने पर एसपी के आदेश पर उपसंभागीय परिवहन अधिकारी समेत तीन लोगोंं पर बघौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले में खास बात यह भी है कि अंशू ने पिता की मौत 17 जून 2026 को होने का दावा किया है,जबकि ट्रैक्टर का मालिकाना हक दिसंबर 2025 काे आरटीओ ऑफिस में बदला गया है। थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि हो सकता है शिकायती पत्र में गलत तारीख दर्ज हो। विवेचना के दौरान स्थिति स्पष्ट हेा जाएगी।