{"_id":"6277f523fe974073530b70cb","slug":"hardoi-four-friends-drowned-in-garra-river-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गर्रा नदी में डूबे चार दोस्त, दो की मौत, मवेशी चराने गए थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गर्रा नदी में डूबे चार दोस्त, दो की मौत, मवेशी चराने गए थे सभी
Sun, 08 May 2022 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 May 2022 10:23 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में गर्रा नदी में नहाने गए चार दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने दो की जान बचा ली। जबकि दो की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव में रविवार दोपहर गर्रा नदी में नहाते समय चार दोस्त डूब गए। ग्रामीणों ने दो बच्चों को बचा लिया जबकि गोताखोरों की मदद से देर शाम दो के शव तलाश लिए गए। ख्वाजगीपुर गांव निवासी टीटू (8), पप्पू (12), मारुति (9) और प्रेम (7) दोस्त थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे चारों दोस्त गांव के पास से गुजरी गर्रा नदी के किनारे मवेशी चराने गए थे। मवेशियों को चरता छोड़ चारों नदी में नहाने लगे। चारों दोस्त गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।
विज्ञापन
नदी के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर मारुति, प्रेम को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि टीटू व पप्पू डूब गए। दोनों बच्चों के डूबने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। देर शाम गोताखोरों ने गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव तलाश लिए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन