फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Five miscreants arrested for stealing oil and copper wire from transformer

Hardoi: ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर वायर चुराने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Five miscreants arrested for stealing oil and copper wire from transformer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्रांसफार्मर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला साढ़े 11 किलो कॉपर (तांबा) का तार, 1,05,400 रुपये और बोलेरो बरामद की गई है। छह अक्तूबर को चरौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक यादव ने देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उपकेंद्र के बाहर ट्रॉली में लदे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर वायर चोरी हो गया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी सोनू, शिवम वर्मा, सुखदेव, शिवम और विपिन कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इन पांचों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से साढ़े 11 किलो काॅपर वायर, नकदी और कार बरामद हुई है। इनके एक साथी की तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि विपिन कुमार पर पहले से ही शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाने में दो मामले दर्ज हैं। शिवम के खिलाफ शाहजहांपुर के कांठ थाने में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed