फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi FIR Registered Against Three Individuals Including Wife and Her Lover in Connection with Youths Suicide

UP: पति ने देखा पत्नी का ‘काला सच’, फिर मिलने लगी  मौत की धमकी, खुदकुशी के बाद खुला खौफनाक राज, तीन पर केस

Sun, 24 May 2026 07:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 24 May 2026 07:08 AM IST
सार

Hardoi Crime News: झबरापुर गांव में 29 अप्रैल को शिवरतन की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी नन्हीं, प्रेमी प्रदीप और सहयोगी पंचम पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hardoi FIR Registered Against Three Individuals Including Wife and Her Lover in Connection with Youths Suicide
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के झबरापुर गांव में युवक के बीते 29 अप्रैल को खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आया है। घटना से 24 घंटे पहले मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक को धमकाया था।

विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की। झबरापुर निवासी राम किशोर ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि उनके पुत्र शिवरतन की शादी 15 साल पहले लखीमपुर के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमराघाट निवासी नन्हीं के साथ हुई थी।

विज्ञापन

प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर शिवरतन को धमकाया
दोनों के चार बच्चे हैं। बताया कि पिछले तीन साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीते 28 अप्रैल की रात शिवरतन ने पत्नी नन्हीं को प्रदीप नाम के युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दावा है कि पत्नी के प्रेमी प्रदीप ने अपने साथी पंचम के साथ मिलकर शिवरतन को धमकाया।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
कहीं भी प्रेम प्रसंग की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 29 अप्रैल को नन्हीं घर से चली गई। पत्नी नन्हीं, प्रेमी प्रदीप और उसके सहयोगी पंचम की प्रताड़ना से तंग आकर शिवरतन ने 29 अप्रैल को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
मझिला थाना क्षेत्र के कोरिगवां के मजरा झबरापुरवा निवासी शिवरतन (35) मजदूरी करते थे। पिता राम किशोर ने बताया कि मंगलवार को शिवरतन की पत्नी नन्हीं देवी अपने चार बच्चों को घर छोड़कर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ चली गई थी।

बाग में गमछे के फंदे से लटका था शव
बुधवार को शिवरतन आरोपी के घर गया, तो आरोपी के परिजनों ने शिवरतन से अभद्रता की। इसके बाद शिवरतन वापस घर आ गया। कुछ देर घर में रुकने के बाद खेत चला गया। बुधवार शाम मृतक का भाई गन्ने की फसल में निराई करने पहुंचा, तो शिवरतन का शव बाग में गमछे के फंदे से लटका देखा।

जांच में जुटी थी पुलिस
इसकी जानकारी परिजनों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तमड प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अगर कोई शिकायत की, तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर कोई लिखित शिकायत परिजनों ने नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed