फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Father-in-law killed daughter-in-law

Hardoi: ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से बहू को मौत के घाट उतारा, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Tue, 21 Jun 2022 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में बहू की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Father-in-law killed daughter-in-law
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में बहन से बहस होते समय बहू के टोकने से नाराज ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से बहू को गोली मार दी। बहू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राइफल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव सैदपुर निवासी गफूर (90) की बहन तस्मिना पिछले सप्ताह बुधवार को मायके आई थी। मंगलवार की सुबह गफूर की किसी बात को लेकर अपनी बहन से बहस होने लगी। इससे नाराज गफूर बहन को घर से भागने लगा। यह देख उसकी बहू सुलेमा (57) पत्नी इरशाद अहमद ने उसे टोक दिया। बहू के टोकने से आग बबूला हुए ससुर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उसे गोली मार दी। गोली सुलेमा के बाएं कंधे में लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

यह देख तस्मिना चीखने-चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बाग की रखवाली कर रहे मृतका के पति इरशाद को दी। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश द्विवेदी व सीओ हरपालपुर अशोक त्रिपाठी घटना की सूचना पर गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके से राइफल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed