Hardoi: भाई से मिलने लखनऊ जा रहे किसान की मौत, तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को मारी थी टक्कर, जांच शुरू
Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार अनिल दीक्षित की मौत हो गई और उनका बेटा घायल है। पुलिस कार चालक की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर बुधवार देर रात 9 बजे बाइक सवार पिता पुत्र को को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में पीछे बैठे पिता की मौत हो गई। मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम साईं बगदाद निवासी अनिल दीक्षित (44) गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं।
बुधवार को बाइक से अपने पुत्र आकाश (16) के साथ लखनऊ अपने भाई से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरहा गांव के निकट संडीला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अनिल दीक्षित व पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
पुलिस की मदद से सभी घायलों को संडीला सीएचसी पहुंचा गया। यहां पर चिकित्सकों ने अनिल की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात 10 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पुत्र आकाश का इलाज चल रहा है। प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।