फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Elder sister body found hanging seven days before younger sister's marriage

Hardoi: छोटी बहन की शादी से सात दिन पहले फंदे पर लटका मिला बड़ी का शव, पिता बोले- मानसिक रूप से थी बीमार

Wed, 17 Apr 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Elder sister body found hanging seven days before younger sister's marriage
रूमल उर्फ सुचि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले के सांडी में छोटी बहन की शादी से सात दिन पहले बड़ी बहन का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि मृतका को ही मानसिक रूप से बीमार बताया है। सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी रणवीर दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी छोटी बेटी की शादी 24 अप्रैल को होनी है।

विज्ञापन


इसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ गांव आए हुए हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां गांव में ही रह रहे थे। बुधवार को दिन में काफी देर तक उनकी बड़ी बेटी रूमल उर्फ सुचि (21) नजर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। परिजनों को कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता रणवीर ने बताया है कि सुचि मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed