फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Double Murder, Fifth accused also arrested in police encounter, four have already been sent to jail

Hardoi Double Murder: पुलिस मुठभेड़ में पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार, चार को पहले ही भेजा जा चुकी है जेल

Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Mar 2023 11:30 PM IST
सार

मझिला थाना क्षेत्र के सहादत नगर मार्ग पर मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है। मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Hardoi Double Murder, Fifth accused also arrested in police encounter, four have already been sent to jail
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया गांव के पास दो दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार कर पकड़ा है। पुलिस की गोली से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च को मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी वकील अमित शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला व गांव के प्रधान नंदलाल के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की टोडरपुर ब्लॉक से वापस लौटते समय हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

दोनों के साथ बाइक से आ रहे साथी संतोष को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। इस दोहरे हत्याकांड में पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान और भी कुछ नाम आए हैं, जिसमें चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने की फिराक में था आरोपी
शनिवार की देर शाम पुलिस टीम को सूचना मिली की हत्याकांड का एक आरोपी कल्लू पुत्र नन्हे सिंह कही भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चठिया से सहादत नगर मार्ग पर नहर की पटरी पर पहुंची।

पुलिस को देख तमंचे से किया फायर
पुलिस का दावा है की पुलिस टीम को देखकर आरोपी कल्लू ने पुलिस तमंचा से फायर कर दिया। गोली सिपाही मुकुल पवार हाथ को छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए आरोपी पर गोली चलाई। गोली कल्लू के बाएं पैर में लग गई, जिससे आरोपी गिर गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और घायल अवस्था में शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत नाजुक होने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि वीरेंद्र, सर्वेंद्र, नीरज सहित चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, जो नाम सामने आ रहे है उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed