{"_id":"67225ae9093502c0ce0a30af","slug":"hardoi-deputy-director-suspended-for-sexual-harassment-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यौन उत्पीड़न में उप निदेशक निलंबित, मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान फरियादी महिला ने लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यौन उत्पीड़न में उप निदेशक निलंबित, मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान फरियादी महिला ने लगाया था आरोप
Wed, 30 Oct 2024 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:53 PM IST
सार
Hardoi News: यौन उत्पीड़न के आरोप में उप निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान फरियादी महिला ने आरोप लगाया था। शासन ने मेरठ प्रशासन की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
संजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) की तैनाती के दौरान यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए पीसीएस अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी संजय कुमार इन दिनों राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में उप निदेशक के पद पर तैनात थे।
शासन ने संजय कुमार के विरुद्ध मेरठ में महिला द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद अगस्त माह में यहां भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में उप निदेशक के पद पर तैनाती की थी। बताया गया कि मामले की जांच के लिए मेरठ के डीएम ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। प्रशासन की ओर से भेजी गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शासन ने बुधवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया। शासन ने उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया है। बरेली के मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

यह था मामला
मेरठ में एसीएम पद पर तैनाती के दौरान संजय कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह भी आरोप है कि संजय कुमार ने दबाव बनाकर महिला का गर्भपात कराया। महिला के मुताबिक पति से अनबन होने पर वह शिकायत करने गई थी। उसी दौरान एसीएम रहते हुए संजय कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और आवास पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया, जिसके माध्यम से वह ब्लैकमेल करते रहे। महिला की शिकायत पर शासन ने उन्हें यहां केटीएस में उप निदेशक के पद पर तैनाती दी थी।