{"_id":"62f77aa5a8a702091f1f0feb","slug":"hardoi-dead-body-of-missing-youth-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी करने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी करने की चर्चा
Sat, 13 Aug 2022 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के ऐंड़ा गांव में लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में अंगौछे के सहारे फंदे से लटका मिला। गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते खुदकुशी करने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंडा गांव निवासी पंकज (20) खेती करता था। वह शुक्रवार से लापता था। देर शाम तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश की। उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। शुकवार सुबह खेतों की तरफ शौच को गईं महिलाओं ने आनंद प्रकाश के खेत में खड़े नीम के पेड़ से शव लटकता देखा।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। जबकि गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। मृतक आठ भाई और एक बहन में छोटा था। एसओ छोटेलाल ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।