फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Dead body of a woman found hanging

Hardoi: फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 05 Apr 2023 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में महिला का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Hardoi: Dead body of a woman found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की मां ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


उन्नाव जनपद के थाना व बांगरमऊ निवासी मां मैना ने अपनी पुत्री लक्ष्मी देवी (22) की शादी डेढ़ वर्ष पहले माधौगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सुजीत के साथ की थी। अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसी बीच मंगलवार की शाम को सुजीत किसी काम से दिल्ली गया था। बताया गया कि एक दिन पहले देर रात दोनों के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद ही खफा होकर लक्ष्मी ने घर के अंदर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मृतका की मां मैना देवी मौके पर पहुंची। मैना देवी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। अभी तहरीर नहीं दी है। वहीं थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed