फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Crime: Woman murdered by strangulation with stole, body found lying on bed

Hardoi Crime: स्टोल से गला कसकर महिला की हत्या, बेड पर पड़ा मिला शव

Tue, 29 Oct 2024 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

Hardoi News: स्टोल से गला कसकर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक उत्तरी की है।

विज्ञापन
Hardoi Crime: Woman murdered by strangulation with stole, body found lying on bed
घटनास्थल के पास जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन चुंगी के पास आलू थोक उत्तरी में महिला की स्टोल से गला कसकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी में गौरी शुक्ला (35) निजी मकान में रहती थीं। उनके माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मकान में दो शिक्षक और एक नर्स किराए पर भी रहती हैं। सोमवार रात लगभग साढ़े 11 बजे गौरी के मकान में किराए पर रहने वाले वीरेंद्र यादव ने यूपी 112 पर सूचना दी। इसमें बताया कि गौरी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो बेड पर गौरी का शव पड़ा था और उसका गला स्टोल के फंदे से कसा हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने गौरी के परिजनों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। एक विवाहित बहन है। घटना की जानकारी पर बहन का पुत्र गोपाल शुक्ला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि गोपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
 
विज्ञापन

मौके पर मिले चाय के दो खाली कप, कर रहे करीबियों की तरफ इशारा
शव मिलने के बाद पुलिस ने गौरी के कमरे और रसोई की तलाशी ली। गौरी के कमरे में चाय के दो खाली कप रखे मिले हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। गौरी का मोबाइल भी पुलिस ने मौके से कब्जे में लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अलग अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed