{"_id":"635963fc5a8f59620464b471","slug":"hardoi-crime-father-son-shot-dead-in-enmity-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर
Wed, 26 Oct 2022 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:17 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के भदैचा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के गोली चलने से पिता-पिता की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
गांव भदैचा निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बाबू (58) की पड़ोसी गुड्डू सिंह से रंजिश चल रही थी। बुधवार देर शाम दोनों पक्षों की आपस में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुड्डू पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें शिवकुमार व उसके बेटे लकी (22) को गोली लग गई।
विज्ञापन
वहीं उसका दूसरा बेटा शिवम सिंह (30) व पड़ोसी राजेंद्र (70) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने शिवकुमार सिंह व उसके बेटे लकी को मृत घोषित कर दिया। दोनों के सीने में कई गोलियां लगी थी। अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
दो हत्याओं की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी व एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। एसपी ने बताया कि मृतक बाबू अपने दरवाजे पर गालियां दे रहा था। विपक्षियों ने खुद को गाली देना समझकर हमला कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।