{"_id":"62c960fb9c6af47a3f789760","slug":"hardoi-chaotic-elements-put-color-on-the-statues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अराजकतत्वों ने प्रतिमाओं पर गेरू पोती, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अराजकतत्वों ने प्रतिमाओं पर गेरू पोती, ग्रामीणों में आक्रोश
Sat, 09 Jul 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:35 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमाओं पर गेरू पोतने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटोली गांव में शनिवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर सहित कई प्रतिमाओं पर गेरू पोत दिया। शुक्रवार सुबह दलित समाज की भीड़ इकट्ठा हो गयी। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमाओं पर पोता गया रंग साफ कराकर ग्रामीणों को अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्र के भटोली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर, बौद्ध व एक अन्य की प्रतिमा स्थापित है। बाबा साहब की जयंती व अन्य मौकों पर दलित समाज के लोग यहां पर समारोह का आयोजन करते हैं। शनिवार रात अराजकतत्वों ने तीनों प्रतिमाओं को गेरू से पोत दिया। घटना की जानकारी पर दलित समाज के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अराजकतत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।