फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Caught doing wrong things to make a reel, FIR registered against five

Hardoi: रील बनाने के लिए गलत हरकतें करते पकड़े गए, पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक नाबालिग को चेतावनी देकर छोड़ा

Sun, 22 Sep 2024 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र में रील बनाने के लिए गलत हरकतें करने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Hardoi: Caught doing wrong things to make a reel, FIR registered against five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए गलत हरकतें कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने शनिवार देर रात पकड़ लिया। पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, एक नाबालिग होने के कारण उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। शनिवार की रात सिनेमा चौराहा से जिला चिकित्सालय मार्ग पर जा रहे कुछ लोग अजीब हरकतें कर रहे थे।

विज्ञापन


यह लोग बोरा पहने हुए थे और धुआं व धुंध फैलाते हुए जा रहे थे। कई बार अचानक यह लोग सड़क पर बैठ रहे थे। इसका वीडियो कुछ लोगों ने बनाया और इन लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि यह लोग रील बना रहे थे और उसके लिए ही उल्टी-सीधी हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के बेरिहाना निवासी प्रियांशू, युवराज वर्मा, मोहित वर्मा, विक्रांत और रजनीश को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इनका एक साथी नाबालिग था इसलिए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इनकी दो बाइकों का चालान भी पुलिस ने कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed